छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला प्रधान आरक्षक ने ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कलस्टर-2023 में जीता गोल्ड मेडल, SP मोहित गर्ग ने दी बधाई

72वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कलस्टर-2023 मधुबन कर्नाल (हरियाणा) में 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक पुलिस गेम में राजनांदगांव जिले की महिला प्रधान आरक्षक क्र-760 अंजू सिंह द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 76 कि.ग्रा. वर्ग में 370 कि.ग्रा. पावरलिफ्ट कर गोल्ड मेडल विजेता बनी और छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गौरान्वित…पावरलिफ्ट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल विजेता बनी…

राजनांदगांव। दिनांक 04.10.2023 से 08.10.2023 तक मधुबन (हरियाणा) में आयोजित 72वां ऑल इंडिया पुलिस गेम आयोजीत था जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक क्र-760 अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ/रक्षित केन्द्र राजनांदगांव द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रधिनिधित्व कर रही थी।

अंजू सिंह द्वारा 72 किलो ग्राम केटीगिरी में 370 कि.ग्रा. पावरलिफ्टिंग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पद्क विजेता रही। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पुणे (महारष्ट्र) में आयोजित 71वां ऑल इंडिया पुलिस गेम पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 69 कि.ग्रा. वर्ग में 340 कि.ग्रा. पावरलिफ्ट कर गोल्ड मेडल विजेता बनी थी।

दिनांक 19.10.2023 को छत्तीसगढ़ वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा अंजू सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। इस अवसर पर डीएसपी तनुप्रिय ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयिन स्टाफ उपस्थ्ति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button