खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

40 मशीनें और 3 बैंकों के कर्मचारी भी पड़ गए कम, सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के यहां छापेमारी में करोड़ों के कैश जब्त किए. इस बीच कैश की गिनती के लिए और भी स्टाफ बुलाए गए…

झारखंड (ए)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक 353 करोड़ की नकदी बरामद की है। जब्त किए गए कैश की गिनती के लिए इनकम टैक्स विभाग ने 40 और नोट गिनने वाली मशीनों के साथ-साथ 3 बैंकों के कर्मचारियों को बुलाया है. 6 दिसंबर को धीरज साहू के ठिकानों पर छापे के बाद से ईडी कैश की गिनती कर रही है।

इनकम टैक्स अधिकारी ने बताया कि इससे पहले जब्त किए गए कैश की गिनती के लिए बैंक कर्मचारियों के अलावा 30 अधिकारी शामिल थे. इसे लेकर अब जमकर राजनीति शुरू हो गई है।

सांसद धीरज प्रसाद साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं. ईडी ने धीरज साहू के अलावा उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी ने ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के ठिकानों और बंगाल के कुछ ठिकानों पर भी छापेमारी की।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के यहां से करोड़ों कैश मिलने के बाद बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की. वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button