दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ग्राम सभा में जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने रोजगार के साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया

दुर्ग। जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत मेड़ेसरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में वीबी-जी राम-जी के तहत रोजगार के साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

ग्राम सभा में गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने, जल संरक्षण, कृषि, आजीविका एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई।

ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ऐसी परिसंपत्तियों के निर्माण पर बल दिया गया, जो गांव के दीर्घकालिक विकास और आजीविका को मजबूत करें। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता कार्य से जुड़ी महिलाओं को मानदेय एवं साड़ी का वितरण किया गया।

इस दौरान स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय अधिकारियों में नोडल उपसंचालक दीप्ति साहू एवं लीमान साहू सहित जनपद पंचायत धमधा के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष धमधा, सरपंच राजेश्वरी लहरे, सचिव भागवत यादव एवं उप सरपंच विनीशा वर्मा सहित ग्रामीणों ने ग्राम सभा में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button