छत्तीसगढ़फीचर्ड

44 लाख रुपए का 63 किलो चांदी से बने 1781 जोडी पायल एवं 149 नग चांदी के चैन बरामद

44 लाख रुपए का 63 किलो चांदी से बने 1781 जोडी पायल एवं 149 नग चांदी के चैन बरामद…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निवार्चन को ध्यान में रखते हुए अपने अपने थाना क्षेत्र में विशेष निगाह रखने की हिदायत दी गयी है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 10.09.2023 को मुखबिर सूचना पर सीताराम मंदिर के पास गोडपारा में एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चांदी के पायल 1781 जोडी एवं 149 नग चांदी के चैन कुल वजन 63 किलो ग्राम कीमती लगभग 44 लाख जप्त किया गया।

पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा चांदी के जेवर को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से बिक्री करने बिलासपुर लाना बताया गया तथा चांदी के उक्त जेवर के संबंध मौके पर किसी प्रकार की कागजात/दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। चांदी के पायल एवं चैन को इस्तगाशा क्र. 01/2023 धारा 102 जा.फौ. में जप्त किया गया है।

विशेष योगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि गुलाब पटेल, प्र.आर. बलराज सिंह, विजय शर्मा, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, रत्नाकर राजपुत, रंजीत खाण्डे।

थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर, इस्तगाशा क्र. 01/2023 धारा 102 जा.फौ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button