खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज: स्टेडियम 6000 पुलिस जवान तैनात, शुभमन गिल का खेलना तय, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

गुजरात पुलिस बल के 6000 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), त्वरित कार्यबल (RAF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात… 

अहमदाबाद (ए)। फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 की भिंड़त का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. दोनों के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 14 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें दोनों विजयी रही हैं. ऐसे में शनिवार को देखना दिलचस्प होगा कि को कौन सी टीम लगातार तीसरी जीत हासिल करती है. वहीं आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन क्या हो सकता है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 29 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 16 और रनों का पीछा करने वाली टीमों ने 13 मुकाबले जीते हैं. विश्व कप का पहला मुकाबला भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन ही स्कोर कर सकी थी. वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने आसानी से रन बनाते हुए 36.2 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था. ऐसे में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा पहुंच सकता है। इस मैच में कांटे की टक्कर होगी. हालांकि, जीत की संभावना भारत की ज्यादा है. दरअसल, टीम इंडिया अपने घर पर खेल रही है तो ऐसे में उसे होम एडवांटेज मिलेगा. साथ ही नसीम शाह के न होने से पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी कमजोर लग रही है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल पर काफी निर्भर करेगी. डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल शुरुआती दो मैच मिस कर चुके हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि गिल 99 फीसद फिट हो चुके हैं. ऐसे में गिल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. शुरुआती दो मैचों में ईशान किशन बतौर ओपनर दिखे थे. वहीं इसके अलावा टीम में किसी और बदलाव की संभावना नहीं है।

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो बाबर आज़म ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ओपनर फखर ज़मां की जगह अब्दुल्लाह शफीक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. ऐसे में बाबर आज़म पिछली टीम पर भरोसा जता सकते हैं

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद शकील, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

स्टेडियम में 6000 पुलिसकर्मियों के साथ NSG, RAF और NDRF की तैनाती

मैच के दौरान गुजरात में विभिन्न ईकाई के पुलिस प्रमुखों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही पुलिस के आला अफसरों को असामाजिक तत्वों और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिए भी कहा गया है. प्रदेश के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि गुजरात पुलिस बल के 6000 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), त्वरित कार्यबल (RAF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा के पांच पहलू होंगे. स्टेडियम और दर्शकों की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग का इंतजाम, क्रिकेट टीमों की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर नजर और यह सुनिश्चित करना कि पूरे प्रदेश में कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।

विकास सहाय ने आगे कहा, गुजरात पुलिस पूरी तरह से तैयार है और यह सुनिश्चित करेगी कि क्रिकेट मैच बिना किसी बाधा के हो जाए. हमने अहमदाबाद अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष कार्यसमूह को भी तैनात किया है।

उन्होंने आगे कहा, भारत-पाक मैच चूंकि 10:30 के आसपास खत्म होगा तो गुजरात पुलिस की सभी ईकाइयों का कल रात आठ बजे के बाद अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button