दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

46वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, छत्तीसगढ़ की महिला वर्ग ने रजत एवम पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक किया हासिल

भिलाई। 31वीं सब जूनियर एवम 46वी सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य के सराई खेलन जिले के चांडिल क्षेत्र में दिनाक 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला वर्ग ने अपने फाइनल मुकाबले में तमिल नाडु के साथ हुए कड़े मुकाबले में रजत पदक हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ महिला टीम की कैप्टन चांदनी को तेलंगाना एवम हरियाणा के विरुद्ध खेले गए मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला साथ ही छत्तीसगढ़ महिला टीम की अनामिका और रिया को एक एक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिला। छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम के दीपक गहलोत एवम गौरव आर्या को भी प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

छत्तीसगढ़ के मयंक को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया।प्रतियोगिता में 25 राज्यो के लगभग 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय थ्रोबाल संघ के महासचिव रमन कुमार साहनी ने सभी राज्यों से आए हुए खिलाडियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी एवम विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button