खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

60 किलो चांदी लेकर भागने के चक्कर में था स्मगलर, स्टेशन पर GRP की पड़ी नजर और हो गया खेला

पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया…

 

राउरकेला (ए)। ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलो चांदी के गहने जब्त किए हैं। सूचना के अनुसार, यह चांदी अवैध रूप से एक ट्रेन के जरिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चंदन कुमार नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया, जो आगरा से रांची जा रहा था। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया।

चंदन कुमार ने अधिकारियों को बताया कि उसे रांची के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलने के कारण राउरकेला में रुकना पड़ा। हालांकि, उसने इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने का कोई वैध जवाब नहीं दिया। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश चंद्र साहा ने बताया कि चंदन कुमार ने आगरा में 51 किलो चांदी खरीदी थी और इसके कुछ बिल पेश किए, लेकिन इन बिलों में कई गड़बड़ियां पाई गईं। इसके अलावा, उसने राउरकेला में 10 किलो और चांदी खरीदी, लेकिन इसके लिए कोई बिल नहीं दिखाया।

श्री साहा ने यह भी कहा कि प्रस्तुत दस्तावेजों में कई खामियां हैं, जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह चांदी चोरी की है या वैध तरीके से खरीदी गई है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

जीएसटी विभाग ने चांदी और संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वे यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई गई और इसे किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button