घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 12 जनवरी: धनु राशि वालों जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा

आज 12 जनवरी रविवार के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दुराधारा नामक शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज मंगल से द्वादश भाव में रहेंगे और गुरु से दूसरे भाव में होंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। बस वाणी पर नियंत्रण रखिए और निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ऊर्जापुंज बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। ऊर्जा में कमी का एहसास भी होगा। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार पे बहुत ध्यान देकर आगे बढ़ें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया। प्रेम संतान भी ठीक है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचके पार करें। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। छुट्टी सा एहसास होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकि स्थिति आपकी व्यवसायिक ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुवत व्यवहार करने वाले भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। लेकिन गृह कलह के भी संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा।शिव जी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button