दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आईजी, कलेक्टर और एसपी को बाबा की बारात का आमंत्रण, दया सिंह से मुलाकात कर दिया निमंत्रण

ट्रैफिक, पुलिस सुरक्षा से लेकर बेहतर व्यवस्था पर भी हुई चर्चा…8 मार्च को निकलेगी बाबा की बारात…तैयारी में जुटी दया सिंह की टीम…

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेंद्र शुक्ला को दिया है।

दया सिंह ने तीनों अधिकारियों से मुलाकात की और आमंत्रण देते हुए बाबा की बारात में शामिल होने का न्यौता दिया है।

दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च को बाबा की बारात निकलेगी। आयोजन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। देशभर से झांकियां आ रही है। जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।

तीनों अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा, ट्रैफिक और बेहतर व्यवस्था पर चर्चा हुई है। आपको बता दें कि प्रदेशभर में 31000 से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button