खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अचानक देश में ईवीएम और चुनाव आयोग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद हो गईं, मुझे इसे लेकर चिंता हो रही है: हिमंत बिस्वा सरमा

अचानक देश में ईवीएम और चुनाव आयोग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद हो गईं. किसी को कोई आईडिया है कि ऐसा क्यों हुआ? मुझे इसे लेकर चिंता हो रही है…

 

अयोध्या (ए)। अयोध्या में बीजेपी को मिली हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, देश में 543 सीट हैं. कहां जीतेंगे, कहीं हारेंगे. लेकिन पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बन रहे हैं. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं. वे चौथी बार भी पीएम बनेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने पहुंचे.इस दौरान उनसे अयोध्या में बीजेपी की हार पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, देश में 543 सीटें हैं. कहीं हारेगा, कहीं जीतेगा. मोदी तो पीएम हो ही गए।

भगवान राम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं. इससे पहले जवाहर लाल नेहरू तीन बार पीएम बनेंगे. लेकिन मुझे खुशी है कि मोदी चौथी बार पीएम बनेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, अचानक देश में ईवीएम और चुनाव आयोग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद हो गईं. किसी को कोई आईडिया है कि ऐसा क्यों हुआ? मुझे इसे लेकर चिंता हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button