छत्तीसगढ़फीचर्ड

680 बोरी सीमेंट को परिवहन करने के दौरान गंतव्य स्थान तक उसे न पहुंचाकर किसी अन्यत्र स्थान पर छुपा कर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से घटना कारित ट्रक एवं 680 बोरी सीमेंट किया गया बरामद…बरामदशुदा सीमेंट का मूल्य ₹2,31,200…

 

बलौदा बाजार। दिनांक 27.12.2024 को प्रार्थी लोकेश शर्मा निवासी गोल्डन होम्स खम्हारडीह शंकर नगर रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 17.12.2024 को उसके ट्रांसपोर्ट ऑफिस रवान से आरोपी तुषार गोविंदानी के द्वारा ट्रक क्रमांक OD 09 AA 0085 में दिनांक 17.12.2024 को कुल 680 बोरी अंबुजा पावर सीमेंट कीमती ₹2,31,200 को नवरंगपुर उड़ीसा में भेजने हेतु रवाना किया गया था।

रवाना होने के पश्चात दिनांक 27.12.2024 तक सीमेंट गंतव्य स्थान में नहीं पहुंचा। इस संबंध में तुषार गोविंदानी से कई बार फोन से संपर्क किया, किन्तु वह टालमटोल कर रहा है। घटना पर प्रार्थी लोकेश शर्मा की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 947/2024 धारा 318(4),316(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी के केउझर जिला उडीसा में उपस्थिति की जानकारी मिलने पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर माल-मुलजिम पतासाजी हेतु उडीसा की ओर रवाना किया गया था, उक्त टीम के द्वारा जिला केउझर में आरोपी तुषार को पहचान कर पकडा गया।

जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके द्वारा दिनांक 17.12.2024 को ट्रक क्र. OD09 AA 0085 में 680 बोरी सीमेंट को रवान से लोड कर ट्रांसपोर्टर के बताए अनुसार उडीसा के लिए रवाना हुआ था। आरोपी के द्वारा अमानत में ख्यानत एवं धोखाधडी के नियत से उक्त सीमेंट को गंतव्य स्थान पर ना पहुंचाकर अपनी मर्जी से अन्य स्थान ग्राम अरसला थाना झामपुरा जिला केउझर उड़ीसा में छुपा कर रखना बताया।

आरोपी के बताये अनुसार उसके कब्जे से दिनांक 29.12.2024 को 680 बोरी सीमेंट एवं घटना मे कारित ट्रक बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में आरोपी को बलौदाबाजार लाकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में जप्तशुदा सीमेंट की कीमत ₹2,31,200 है।

आरोपी- तुषार गोविंदानी उम्र 19 वर्ष निवासी लक्ष्मी अपार्टमेंट ग्राम खोलवा हाल सदर बाजार भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button