दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक व महापौर ने शिवनाथ नदी रोड में झाड़ू लगाकर नागरिको को शहर साफ-सुंदर बनाये रखने का दिया संदेश

दुर्ग। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 मेरी लाइफ मेरा शहर के तहत
विश्व पर्यावरण दिवस सम्मान समारोह व सफाई अभियान चलाया गया। शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा,प्रभारी हमीद खोखर,संजय कोहले,दीपक साहू समेत एमआईसी सदस्य पार्षद व अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शामिल होकर सफाई करने के लिए सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने भी इस कार्य में साथ देते हुए पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर लोगों को सफाई रखने तथा कम से कम एक पौधा रोपने की शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने संभाली तो महापौर ने मोर्चा संभाला। विधायक, महापौर, सभापति के अलावा प्रभारी ने हाथ में झाड़ू थामी। शहर को हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग में सफाई अभियान चलाने के बाद आयोजित में कहा शहर की जनसंख्या के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति पर एक कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेवारी आएगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जहां साफ-सफाई करने के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है,वहीं पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने की अत्यंत आवश्यकता है।विधायक व महापौर ने शिवनाथ नदी रोड में झाड़ू लगाकर की सफ़ाई,तथा नागरिको को शहर साफ-सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया, महापौर झाड़ू लगाने के साथ नजर रखें थे कही कोने या ऐसा पास कचरा तो नही है।जहाँ भी कचरा दिखा उन्होंने उसे साफ किया।

विधायक व महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा नागरिकों को अपने को साफ़ एवं सुन्दर बनाए रखने का सन्देश दिया।निगम प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के लिए एक शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू, जमुना साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष साहू, खिलावन मटियारा, प्रकाश जोशी, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, कन्या ढीमर, सुमित वोरा के अलावा अधिकारी/कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button