देश-दुनियाफीचर्ड

पति के साथ हनीमून मनाने गई महिला ट्रेन के AC कोच से हुई गायब, मोबाइल भी स्विच ऑफ, खोज में जुटी जीआरपी पुलिस

रेल थाने में घटना की शिकायत दर्ज की गई है, जिसके मुताबिक, एक महिला अपने पति के साथ हनीमून के लिए निकली थी और वह ट्रेन से लापता हो गई…

किशनगंज (ए)। पति के साथ हनीमून मनाने गई एक महिला के ट्रेन से लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। महिला का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। पति ने काफी खोजबीन के बाद किशनगंज रेल थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस महिला के मोबाइल का सीडीआर और मोबाइल लोकेशन निकाल कर जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कुढ़नी मुजफ्फरपुर निवासी पीड़ित पति प्रिंस कुमार मिठानपुर बिजली विभाग मे जेई के असिस्टेंट के पद पर काम करते हैं। इसी साल 22 फरवरी को उनकी मधुबनी राजनगर निवासी महेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 27 जुलाई को दोनों हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग और सिक्किम जा रहे थे।

ये कपल मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से न्यू दिल्ली एनजेपी एक्सप्रेस ट्रेन (12524) के एसी कोच कोच बी-4 की सीट संख्या 43 व 45 पर सफर कर रहा था। लेकिन 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पति को अपनी पत्नी काजल कुमारी गायब मिली। पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

पति प्रिंस कुमार ने अपने परिजन और ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और ससुराल वाले भी किशनगंज पहुंच गए और काजल की तलाश में जुट गए। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में महिला के मोबाइल की लास्ट लोकेशन रोसरा स्टेशन पाई गई है। पुलिस किशनगंज और कटिहार सहित अन्य स्टेशनों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button