खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

83 दिन बाद खत्म हुआ आचार संहिता, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष चुनाव कराने चुनाव आयोग के अधिकारियों को दी बधाई

चुनाव आयोग के मुताबिक, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए आयोग के साथ-साथ इस पूरी प्रक्रिया में लगे तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही गुरुवार शाम को भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 के तहत आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की एक कॉपी राष्ट्रपति को सौंपी। जिसमें 18वीं लोकसभा के आम चुनावों के बाद चुने गए सभी 543 लोकसभा सदस्यों के नाम भी थे। इसी के बाद आयोग द्वारा देशभर में 16 मार्च से लगी आदर्श आचार संहिता को भी 6 जून की शाम को तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया।

इसके लिए आयोग की तरफ से राष्ट्रपति भवन के कैबिनेट सेक्रेटरी, सभी 36 राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को इस आदेश की कॉपी भेजी गई है। आयोग ने बताया कि आम चुनाव कराने की वजह से देशभर में लगी आदर्श आचार संहिता को हटा लिया गया है।

इनमें वह राज्य भी शामिल हैं। जहां-जहां विधानसभा चुनाव भी हुए थे। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के उन निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता अभी लागू रहेगी। जहां द्विवार्षिक और उप चुनाव हैं।

आयोग ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों ने गुरुवार शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद तीनों और आयोग के अन्य ऑफिसर राजघाट पहुंचे। जहां दुनिया के इस सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया के अच्छे से संपन्न होने पर आयोग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए आयोग के साथ-साथ इस पूरी प्रक्रिया में लगे तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी।

सात चरणों में हुए आम चुनाव-2024 में कुल 65.79 फीसदी मतदान हुआ। जो की 2019 के मुकाबले एक फीसदी से अधिक कम रहा। आयोग ने बताया कि 7वें चरण में 63.88 फीसदी मतदान हुआ। जो की 1 जून को रात 8 बजे तक 59.45 प्रतिशत था।

 

Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button