दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा की सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में विधायक रिकेश सेन लगाएंगे सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी मातृ शक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की ऐसी सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज जहां गर्ल्स स्टूडेंट अध्ययनरत हैं वहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। ये सैनिटरी नैपकिन मशीनें सैनिटरी नैपकिन से भरी स्टैंड-अलोन आटोमेटिक वेंडिंग मशीनें होंगी जो अतिशीघ्र सभी स्कूल और कॉलेज में उनके द्वारा स्थापित करवाई जाएंगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। हमारे देश में महिला को देवी के समान पूजा जाता है। एक तरह से किसी भी समृद्ध घर के लिए महिला एक लक्ष्मी के रूप में होती है। आज नारी सिर्फ घर की ही नहीं बल्कि देश की शान भी बन रही हैं और लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती ही जा रही हैं।

उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और नारी का महत्व सेलिब्रेट करने का आज दिन है जिसे हम सभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं। शैक्षणिक संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का उद्देश्य बहनों को स्वच्छता संबंधी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।

हर शासकीय स्कूल और कॉलेज में आवश्यकतानुसार उपयोगकर्ता को ‘कलेक्ट हियर’ आउटलेट में मशीन से सैनिटरी नैपकिन निकालने के लिए बस एक बटन दबाना होगा। अमूमन लड़कियों और महिलाओं को, अनेक बार स्कूल-कॉलेज में प्रबंधन के पास खाली सैनिटरी नैपकिन स्टॉक के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर स्कूल कॉलेज में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन होने से सहुलियत होगी।

श्री सेन ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में भारत पूरे विश्व में बहुत आगे है। अलग अलग क्षेत्रों में हमारी महिलाएं काम कर रही हैं जिससे बड़ा गौरवान्वित महसूस होता है। वैसे तो हर दिन महिलाओं का होता है लेकिन 8 मार्च को हम इसे विशेष तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। मैं भी चाहता हूं कि अपने वैशाली नगर विधानसभा की माताओं बहनों के लिए कुछ करूं। मैंने तय किया है कि शासकीय जितने भी शिक्षण संस्थान हैं जहां पर बच्चियां पढ़ती हैं, उस जगह पर सैनिटरी नैपकिन की मशीन लगाई जाएंगी।

कभी भी आवश्यकता पड़ने पर मशीन से स्विच पुश कर
सैनिटरी पैड निकाला जा सकता है और यह व्यवस्था सभी शासकीय स्कूल में शासकीय कॉलेज में की जाएगी और जितने प्राइवेट स्कूल हैं, प्राइवेट कॉलेज हैं उनमें मैं शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करूंगा कि एक लेटर जारी करें और सभी निजी स्कूलों के संचालकों को, सभी कॉलेज की संचालकों को निर्देशित करें कि वो भी अपने खर्च से सैनिटरी नैपकिन की मशीनें अवश्य लगाएं। महिला दिवस पर वैशाली नगर विधानसभा में यह एक छोटा सा प्रयास है आगे भी हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए मैं काम अवश्य करूंगा।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button