दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

9 और 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन, सम्मिलित होने के लिए इस लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

दुर्ग। छत्तीसगढ शासन के निर्देशानुसार 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रकिया ई-रोजगार पोर्टल की साईट www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही हैं। इस मेले हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अंतर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है।

रिक्तयों की संख्या में क्रमशः बढ़ोतरी संभावित है। जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने मेला हेतु आवेदन किया है जिला लॉगइन के डैश बोर्ड पर उन अभ्यर्थियों की सूची कम्प्लीट प्रोफाइल तथा इनकम्प्लीट प्रोफाइल, दो वर्ग में देखी जा सकती है।

जिन अभ्यर्थियो का नाम सूची क्रमांक 2 में है वे अपनी जानकारी पूर्ण कर ले एवं जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची क्रमांक 1 में है वे रिक्तयों का चयन कर अपनी प्रोफाइल शीघ्र पूर्ण कर ले। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार शासन द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले नियोजकों के लिए एवं अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी की गई है।

जिसकी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिले के ऐसे समस्त नियोजकों को, जिनके प्रतिष्ठान में 50 से अधिक रिक्तयाँ हैं और वे राज्य स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से रिक्तयों की पूर्ति करना चाहते हैं, यथाशीघ्र उक्त लिंक पर, ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने कहा गया हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए संबंधित लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button