खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

91.68 लाख रुपए का सरकारी धान गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धान खरीदी केन्द्र के खरीदी प्रभारी के पद पर रहते हुये किया था फर्जीवाड़ा

धान खरीदी केन्द्र के खरीदी प्रभारी के पद पर रहते हुये किया था फर्जीवाड़ा जिससे शासन को 9168374 रूपये की हुई आर्थिक क्षति…आरोपी रामदास बंजारा के खिलाफ थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 120/2024 धारा 420, 409 भादवि, अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 420, 409, 511 भादवि एवं पूर्व में अपराध क्रमांक 146/2022 धारा 409, 34 भादवि भी है पंजीबद्ध…

 

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना के तहत् छत्तीसगढ़ के किसानों के धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र के माध्यम से की जाती है इसी तारतम्य में धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईनडबरी थाना लालपुर के खरीदी के प्रभारी रामदास बंजारे द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल खरीदी धान 55972 क्विन्टल में से जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 2595.20 क्विंटल धान कीमती 64,94500 (चौसठ लाख चौरानबे हजार पांच सौ) रूपये का धोखाधड़ी कर गबन किया गया है।

साथ ही दिनांक 05.05.2024 को सुबह करीबन 07 से 08 बजे के बीच श्री श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक CG 12 S 2108 को बुलवाकर धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईडबरी में किसानों से खरीदे धान में से 600 बोरी अनुमानित वजन 240 क्विन्टल कीमत 7,44,000 रूपये को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिये लोड करवाया था धान केन्द्र के प्रभारी रामदास बंजारे के उक्त कृत्य पर शासन की रिपोर्ट पर थाना लालपुर जिला मुंगेली में अपराध क्रमांक 120/2024 धारा 420, 409 भादवि, एवं अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 420, 409, 511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना में फर्जीवाड़ा रकम की राशि बढ़ी है जो कि लगभग 9168374 रूपये (इंक्यानबे लाख अड़सठ हजार तीन सौ चौहत्तर रूपये) के आसपास है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगातार अपने निवास से फरार चल रहा था। जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा लगातार ही की जा रही थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की स्वयं मॉनिटरिंग कर लगातार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं माधुरी धीरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी के छिपने के सभी संभावित स्थानों पर व छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर भी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पतासाजी की जा रही थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रामदास बंजारे बिलासपुर के तिफरा के आसपास छुपकर अपना नाम पता बदल व बाल-दाढ़ी बढ़ाकर रह रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लालपुर व साइबर सेल टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बिलासपुर रवाना किया जहां टीम द्वारा आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर बिलासपुर तिफरा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर एवं साइबर सेल की टीम प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, रवि कुमार जांगड़े, यशवंत डाहिरे,, लोकेश सिंह, आरक्षक अब्दुल रियाज, राम किशोर कश्यप, गिरिराज सिंह, महेन्द्र सिंह ठाकुर, भेसज पाण्डेकर, महिला आरक्षक नन्दिनी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button