Uncategorised

देह व्यापार करते महिला दलाल, ग्राहक व महिलाओं सहित कुल 06 गिरफ्तार, नगद 12700/- रुपये व आपत्तिजनक समान जप्त

रायपुर। दिनांक 29.06.21 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ईश्वर नगर नहरपार स्थित मकान में एक महिला दलाल द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव एवं थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को नगदी 1,000/- रूपये देकर महिला दलाल से सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इशारा करने कहकर भेजा गया।

प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस पर टीम द्वारा मकान में दबिश दिया गया जहां कमरे में कुछ महिलायें बैठी थी तथा एक बंद कमरे में एक महिला व पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। टीम द्वारा महिला दलाल से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मकान में अन्य महिलाओं एवं ग्राहक बुलाकर देह व्यापार का संचालन करना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 12,500/- रूपये एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं एवं ग्राहक सहित कुल 06 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार
01. जागेश्वर साहू पिता भरत साहू उम्र 26 साल निवासी सिमरन सिटी मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।
02. देह व्यापार में संलिप्त 05 महिलायें।

Related Articles

Back to top button