BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 28 अप्रैल: मेष राशि वालों शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है

आज 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार, वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज सिद्धिलक्ष्मी जयन्ती, त्रिशूर पूरम, मोहिनी एकादशी, भद्रा है। वहीं कई अन्य शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि

भावनाओं पर काबू करके काम करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लेना होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है, संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। अपने पास हरी वस्तु रखें।

मिथुन राशि

भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली रहेगी। व्यापार अच्छा है, लेकिन कलह से बचें क्योंकि गृह-कलह के संकेत हैं। अपने पास हरी वस्तु रखें।

कर्क राशि

पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान अभी मध्यम है, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

धनदायक समय है, अपनों और कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि

सौम्यता बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

मानसिक परेशानी बनी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा और डर का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सब अच्छा है, लेकिन बेवजह मन चिंतित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

धनु राशि

आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है, लेकिन प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आज भगवान गणेश को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

मकर राशि

आपका भाग्य साथ देगा और यात्रा के सुखद योग बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, अतः अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालाँकि, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

मीन राशि

आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और प्रेम, संतान व व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी बनी हुई है। भगवान गणेश की आराधना करना आपके लिए मंगलकारी सिद्ध होगा।

Related Posts