BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने दी महिला आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति

सूरजपुर। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिवंगत प्रधान आरक्षक जवाहर लाल सिंह की पत्नी दुर्गावती सिंह को महिला आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है।

सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने अनुकंपा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने दुर्गावती सिंह को महिला आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने चर्चा कर आवास के बारे में पूछा जिस पर नवनियुक्त महिला आरक्षक ने आवासगृह की आवश्यकता बताई जिस पर उन्होंने दुर्गावती को जल्द आवासगृह आबंटित करने का आश्वासन दिया है।

Related Posts