BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21.18 ग्राम हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 65 हजार नगदी सहित 3.84 लाख का मशरूका बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.05.2026 को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से “चिट्टा (हेरोइन)” का सेवन एवं विक्रय कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां 05 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन), नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 8, 21 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संगठित अपराध की धराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम : 1. हरजिंदर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, भिलाई, 2. मोन्टी अरोरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, 3. सूरज कुमार लोहार, उम्र 31 वर्ष, निवासी राजनांदगांव, 4. नवजोत सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-4 भिलाई, 5. ईशा कौर।

जप्ती: 1. चिट्टा (हेरोइन) कुल 21.18 ग्राम (कीमती ₹1,69,440/- लगभग), 2. नगदी राशि ₹65,000/-
3. कुल 06 नग मोबाइल फोन (कीमती ₹ 150000 लगभग)कुल कीमत 3,84,400 रुपये, 4. अन्य सामग्री (एल्युमिनियम फॉइल , 10,20 रुपये के जले हुए नोट एवं लाईटर)

Related Posts