दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद विजय बघेल को सौपा ज्ञापन

भिलाई। गुरुवार को बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भिलाई के पदाधिकारियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कहां गया की बीएसपी के बोरिया गेट पर लगातार लग रहे जाम से संयंत्र कर्मचारी और माल वाहको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।को हो रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ ही संयंत्र से माल खरीदने वाले स्थानीय उद्योगों और व्यवसायियों को व्यापारिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सांसद से आग्रह किया की बोरिया गेट के बगल से मालवाहक गाड़ियों के आवागमन हेतु एक अलग गेट, प्रवेश व निकासी द्वारा बनाया जाए। बीएसपी के अंदर मालवाहक गाड़ियों के वजन हेतु 3 धर्म कांटा उपलब्ध है, जिसके कारण सैकड़ों मालवाहक गाड़ियां वजन कराने हेतु काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है, अतः धर्मकांटा के पास गाड़ियों की कतार लगती है। जिससे जाम की स्थिति बीएसपी के भीतर भी निर्मित होती है। संयंत्र से माल लेने वाले उद्योग एवं व्यापारियों को अपने माल की निकासी में अनावश्यक विलंब होता है।

उचित समय पर अपेक्षित माल की आपूर्ति ना हो पाने से उद्योगों एवं व्यापारियों को आर्थिक क्षति पहुंचती है साथ ही बीएसपी के व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ता है। एसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने कहा कि संयंत्र प्रबंधन धर्मकांटे की संख्या में दुगनी वृद्धि करते हुए 3 धर्म कांटे और स्थापित कर दे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन की तरफ से संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू), महासचिव गनी खान, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह पप्पी, बलविंदर सिंह बिल्ला, सतवीर सिंह, अनिल चौधरी, अशोक जैन, सानू खान आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button