भिलाई 03। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को बढ़ावा देने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राज्यभर में “सुशासन तिहार” का आयोजन 1 मई से 10 जून तक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दुर्ग जिला के नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में भी चार स्थानों पर सुशासन तिहार का आयोजन किया जायेगा। जिसका समय प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन नगर पालिक निगम क्षेत्र में भी किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया जाएगा जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान किया जाएगा।
श्री राजपूत ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना है। नगरवासियों से अपील करता हूं कि जनता इस आयोजन में शामिल हो और सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करे। इस तरह के आयोजन से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आती है। अधिकारियों को सभी विभागों से प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए है और जनता से अपील है कि वे अपनी समस्याएं बेझिझक प्रशासन के समक्ष रखें।
















