भिलाई। प्रार्थिया डॉ. पूर्णिमा राज कछवाहा, निवासी तालपुरी ए-ब्लॉक भिलाई, थाना भिलाई नगर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके यहां केयर टेकर का कार्य करने वाला तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू द्वारा उनके पति के मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए बिना जानकारी दिए यूपीआई माध्यम से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 1,67,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी एवं बैंक ट्रांजेक्शन विवरण के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रकम ट्रांसफर करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी का नाम: तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू, उम्र 20 वर्ष, निवासी मनोहर मेडिकल के पीछे, अस्पताल सेक्टर, भिलाई।
जप्त सामग्री: 1. मोबाइल फोन, 2. बैंक ट्रांजेक्शन संबंधी दस्तावेज


















