BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस द्वारा देर रात तक लाउडस्पीकर बजाने और यातायात बाधित करने पर हुई कार्यवाही

भिलाई 03। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्थित मांलक्ष्मी मैरिज पैलेस, जयंती नगर भिलाई-03 में देर रात तक तेज आवाज में डीजे, लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालन किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि विवाह समारोह एवं अन्य आयोजनों में रात्रि निर्धारित समय के बाद तक तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था, जिससे आसपास के रहवासियों को असुविधा हो रही थी। साथ ही आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था प्रभावित होने से यातायात बाधित होने की स्थिति भी निर्मित हो रही थी।

मामले में आवश्यक अनुमति एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 152 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई है।

दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं आयोजन संचालकों से अपील करती है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित समय सीमा एवं ध्वनि नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts