BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नगरीय प्रशासन सचिव आर. संगीता ने सभी निकायों के कार्यों के नियमित निरीक्षक हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव आर.संगीता ने पदभार ग्रहण के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत सभी नगर पालिक निगम / नगर पालिका परिषद् / नगर पंचायतों का नियमित निरीक्षण / आवश्यक समन्वय / संबंधित कार्य में परामर्श प्रदान करने हेतु प्रत्येक जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

बुधवार को जारी आदेश क्रमांक GENS-12/132/2026-UAD में कहा गया है कि नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत सभी नगर पालिक निगम / नगर पालिका परिषद् / नगर पंचायतों का नियमित निरीक्षण / आवश्यक समन्वय / संबंधित कार्य में परामर्श प्रदान करने हेतु जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

जारी आदेश में अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य को रायपुर, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सूडा) दुष्यंत रायस्त को बिलासपुर, संयुक्त संचालक मिथलेश अवस्थी को दुर्ग, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा को धमतरी, उप संचालक जितेन्द्र कुशवाहा को कबीरधाम, उप संचालक अरुण साहू को बालोद, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सूडा) सचित साहू को राजनांदगांव, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सूडा) सुनील अग्रहरी को बेमेतरा, प्र. अधीक्षण अभियंता (सूडा) को रमेश सिंह बस्तर और कांकेर का नोडल अधिकारियों नियुक्त किया गया है।

वही सहा. संचालक आर.डी मेहरा को कोरबा, सहा. संचालक अजू चंदनिहा को खैरागढ़-छुईखदान गण्डई और मोहला-मानपुर-अंचागढ चौकी, सहा. संचालक सूर्यकांत श्रीवास्तव को महासमुंद, कार्यपालन अभियंता हिमांशु देशमुख को बीजापुर, दंतेवाडा और सुकमा, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता को नारायणपुर और कोण्डागांव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे है।

जबकि कार्यपालन अभियंता हितेश ठाकुर को सरगुजा बलरामपुर, सहायक अभियंता (सूडा) समवेद शर्मा को कोरिया, महेंद्रगढ़ चिरमिटी भरतमपुर, सहायक अभियंता (सूडा) हर्षित अजमानी को सूरजपुर, प्र. सहा. अभियता दुलेश्वर सोनभद्र को जशपुर, सहायक अभियंता प्रवीण साहू को बलौदा बाजार, उप अभियंता (सूडा) जतिन्द्र सिंह को गरियाबंद, उप अभियंता शशांक तिवारी को मुंगेली, उप अभियंता वर्षा डनसेना को रायगढ़, उप अभियंता प्रकृति जगताप को गौरला-पेण्ड्रा- मरवाही, उप अभियंता मनीषा यादव और उप अभियंता (सूडा) देवव्रत सिंह को जांजगीर चांपा, उप अभियंता योगिता पटेल को सक्ति और उप अभियंता (सूडा) आशुतोष विश्वाकर्मा को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Posts