खैरागढ़। ग्राम धनेली में एक बछड़ा लगभग डेढ़ दिन से सूखे कुएं में गिरा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दिए जाने पर थाना खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 126 धनेश्वर ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर स्थिति गंभीर होने के बावजूद आरक्षक धनेश्वर ठाकुर ने मानवता एवं साहस का परिचय देते हुए स्वयं कुएं में उतरकर रस्सी एवं साड़ी की सहायता से उचित व्यवस्था बनाई तथा ग्रामीणों के सहयोग से बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से ग्रामीणों द्वारा पुलिस की सराहना की गई।
खैरागढ़ पुलिस द्वारा आमजन के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।


















