छत्तीसगढ़फीचर्ड

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता विवाह कार्यक्रम में गई हुई थी, जहां से खाना खा पी कर रात्रि करीबन 09.00 बजे अपने घर वापस आ कर सोने की तैयारी करते हुए, घर का दरवाजा बंद करने जा रही थी…इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया, व पीड़िता के साथ गलत नियत से छेड़ छाड़ कर, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर, उसके साथ अनाचार किया, इसी दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर, चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली…

 

 

 

जशपुर। दिनांक 10.05.26 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 72 वर्षीय बुजुर्ग पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09.05.26 को उसके गांव में ही एक पड़ोस के घर में, एक सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था, पीड़ित प्रार्थिया भी उक्त कार्यक्रम में गई हुई थी, जहां से खाना खा पी कर रात्रि करीबन 09.00 बजे अपने घर वापस आ कर सोने की तैयारी करते हुए, घर का दरवाजा बंद करने जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया, व पीड़िता के साथ गलत नियत से छेड़ छाड़ कर, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर, उसके साथ अनाचार किया, इसी दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर, चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली। उक्त आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति का डेढ़ साला था, जो कि अपनी बहन व बहनोई के घर आया हुआ था। पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में आरोपी की बहन व बहन के पति को सूचित किया गया। आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुजुर्ग पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),115(2),332(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

आरोपी महिमा प्रकाश मिंज घटना दिनांक से फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी जिला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की धर पकड़ हेतु आरोपी के गृह ग्राम रवाना की गई, पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी की घर की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी महिमा प्रकाश मिंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button