आज 17 मई 2026, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के साथ शोभन, अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज से अधिक मास का भी आरंभ हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वृषभ राशि में ही संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
धन हानि के संकेत हैं। इसलिए कोई भी निवेश अभी मत करिएगा, एक-दो दिन रुक जाइए। मित्रों से, कुटुंबों से मत उलझिएगा, रिश्ते खराब होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक है, व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन कुछ मुंह से संबंधित परेशानी हो सकती है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
घबराहट, बेचैनी, ऊर्जा की कमी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि
सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। एक तरीके से एक नई ऊर्जा आपके अंदर आई है, लेकिन अभी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। व्यवसायिक और प्रेम की ऊर्जा बढ़ी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
व्यवसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव में बनी रहेगी। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। पुराने व्यापार में भी थोड़ी शिथिलता रहेगी, लेकिन समय के साथ यह चल पड़ेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि
मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, थोड़ा बचके पार करें। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, स्वास्थ्य अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान सुधर चुका है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें, अभी लेने लायक नहीं हैं आप। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में ऊर्जा की कमी रहेगी, व्यापार आपका ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा या पराक्रम में कमी रहेगा, मतलब व्यवसायिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम है। एक तरीके से मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।


















