BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नकली नोट खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6.54 लाख रुपए का नकली नोट बरामद

पुलिस द्वारा नकली नोट खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया…आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट, कुल कीमत 6,54,000/- रुपये जप्त…मामले में 04 मोबाइल फोन एवं नकली नोट छापने से संबंधित सामग्री भी बरामद…पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास नकली नोट रखकर असली नोट के रूप में चलाने एवं बिक्री करने की फिराक में है…

 

कांकेर। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास नकली नोट रखकर असली नोट के रूप में चलाने एवं बिक्री करने की फिराक में है।

सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6,54,000/- रुपये है। साथ ही नकली नोट छापने में प्रयुक्त सामग्री एवं 04 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।

आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 159/26 धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण: 500 रुपये के 1100 नकली नोट, कुल कीमत 5,50,000/- रुपये।
ए-4 साइज के 42 पेपर में 500 रुपये के छपे नकली नोट, प्रत्येक पेपर में 04 नोट, कुल कीमत 1,04,000/- रुपये।
सिक्योरिटी थ्रेड प्रिंट किया हुआ ए-4 साइज का 81 पेज।
04 मोबाइल फोन।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण: युगल नाग पिता स्व. कुबेर राम नाग, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोदाभाट कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छग)।

Related Posts