दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एस.आर. हॉस्पिटल के पैरामेडिकल टेक्नीशियन र्कोस के छात्र-छात्राओं को एसएसपी ने दिए प्रमाण पत्र

दुर्ग। चिखली (दुर्ग) स्थित चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थान एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्से के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मार्कशीट वितरण और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में एसएसपी विजय अग्रवाल, डॉक्टर संकल्प रॉय (सायबर सेल ) ने शिरकत की।

संस्थान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों जैसे- ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन , एक्स-रे टेक्नीशियन और पैथोलॉजी लैब टैक्नीशियन के 79 छात्र छात्राओं का रिजल्ट पास रहा है ।जिसमे पैथोलॉजी के 20 छात्र-छात्राएं ,एक्स-रे टेक्नीशियन में 30 एवं ऑपरेशन थिएटर टेकनीशियन में 30 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

जिसमे पैथोलॉजी में प्रथम ईशा राठौड़,द्वितीय नीलम झांडगे, तृतीय ओमेश्वरी साहू इसी तरह ओ.टी. तकनीशियन में प्रथम गोवर्धन पटेल,द्वितीय डॉली जंघेल, तृतीय, देवनारायण एवं एक्स- रे तकनीशियन प्रथम -भूपेश चंद्राकर, द्वितीय पूरनलाल,तृतीय देवेन्द्र कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया. अपनी डिग्री और अंकसूची पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान के चेयरमैन संजय तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मार्कशीट वितरण के साथ ही इस कार्यक्रम में छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। दुर्ग पुलिस की टीम ने कॉलेज के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को साइबर क्राइम (Cyber Crime) के बढ़ते खतरों, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीकों और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया।

इसके साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने देश में लागू हुए नए बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) कानून के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उपस्थित जनों को बताया गया कि नए कानूनी बदलावों के तहत नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य हैं। संस्थान के प्रबंधन ने इस सत्र को छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास की दृष्टि से अत्यंत हितकारी और ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर डॉ के के जैन जनरल मेडिसीन, डॉ वाई के शर्मा जनरल सर्जन ,डॉ विश्वामित्र दयाल बर्न एन्ड पलास्टिक सर्जन,डॉ विनीता धुर्वे ग्यानकोलॉजिस्ट, डॉ दिनेश क्षत्रिय ,डॉ पूजा ग्यानकोलॉजिस्ट,विजय गवांडे, संजय गुप्ता प्रोफ़ेसर,विष्णु पाठक समाजसेवी, प्रशांत शुक्ला पुलिस विभाग, अजय तिवारी डायरेक्टर, जे एन पांडेय, अरविन्द खैरवार, विनीता आँचल, नेहा ठाकुर, सीमा शर्मा, राजेश त्रिपाठी, रेखा पारकर, जाकिर हुसैन, आशीष गोस्वामी, रेशमा साहू, कुसुम यादव एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button