BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता एवं लाईनमेन को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रमेश सिंह, डोमन पारा मनेन्द्रगढ़ द्वारा एसीबी कार्यालय अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी, कि उसके द्वारा अपने खेत में सिंचाई के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन हेतु बिजली ऑफिस मनेन्द्रगढ़ में आवेदन किया गया था। जिसका सर्वे भी हो चुका था, परन्तु कनेक्शन लगाया नही गया था।

उसके द्वारा बिजली ऑफिस में पदस्थ लाईनमेन राकेश शुक्ला से सम्पर्क करने पर 10,000 रूपए रिश्वत की मांग की गई, और कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार को पैसे जाकर देने की बात कही गई। प्रार्थी रिश्वत नही देना चाहता था, बल्कि दोनो आरोपियों को रिश्वत् लेते रंगे हाथो पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पश्चात् 9,500 रूपए में सहमति बनी। दिनांक-25.05.2026 को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार एवं लाईनमेन राकेश शुक्ला को 9,500 रूपए रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts