BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वयं को गृहमंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाले आरोपी पर हुई कार्यवाही

भिलाई। दिनांक 25.05.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी सर्वेश सिंह द्वारा स्वयं को गृहमंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों को डराने-धमकाने एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। प्रार्थी जय प्रकाश द्वारा दिनांक 27.05.2026 को थाना खुर्सीपार में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश सिंह के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण: सर्वेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

Related Posts