BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 28 मई: वृश्चिक राशि वालों स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा और अज्ञात भय सताएगा, मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी

आज 28 मई 2026 ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। आज भगवान शिव-मां पार्वती की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आज चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अपनापन वाली, संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग विवाहित हैं जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। करियर के क्षेत्र में एक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, चाहे नौकरी करते हों चाहे व्यवसाय करते हों। जीवन एक बहुत ही संपन्न पूर्ण तरीके से आप महसूस करेंगे हर दृष्टिकोण से। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि इन दिनों चल रहा है। थोड़ा बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा कमी महसूस करेंगे ऊर्जा इत्यादि का। प्रेम में समीपता रहेगी, संतान की भी स्थिति अच्छी रहेगी। करियर के मामले में थोड़ा अपोनेंट सक्रिय रहेंगे लेकिन जीत आपकी होगी, आप आगे बढ़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सा मध्यम है। कोई रोग नहीं है, कोई व्याधि नहीं है, तब भी आप परिपूर्ण महसूस नहीं करेंगे। प्रेम में समीपता बहुत अपनापन, दूरी बिल्कुल खत्म है। संतान के साथ भी ऐसा ही स्थिति है, बहुत समीपता है और संतान आज्ञा का पालन कर रही है। करियर के क्षेत्र में सरकारी तंत्र से और अपने जो आपके बॉसेस हैं उनसे पंगेबाजी मत करिएगा। बाकी सारी चीजें आपकी ठीक चल रही हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम में नयापन है। व्यापार में संपन्नता है। एक बड़ा ही सुनहरा अवसर चाहे स्वास्थ्य का मामला हो या करियर का मामला हो, संतान का मामला हो, प्रेम का मामला हो, इस समय अद्भुत हैं सारी चीजें। पहले से काफी बेहतर चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि को अपने वैवाहिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी। पराक्रम रंग ला रहा है। करियर में आप बहुत आगे जा रहे हैं। हर नजरिये से बहुत सही समय है। प्रेम की स्थिति लाभप्रद है, कमाऊ संतान बना हुआ है। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- धन का आगमन होगा। मित्रों, यारों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य काफी बेहतर है। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। संतान नौकरी चाकरी की ओर जाएगी। यहां पर दो बातें हैं जो लोग प्रेमी-प्रेमिका हैं और जो लोग संतान वाले हैं, वैवाहिक हैं शुभ स्थिति। यह बहुत ही शुभ समय है, बस निवेश अभी मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। काफी बेहतर महसूस करेंगे। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, जो लोग प्रेम में हैं, वो प्रेम को लेकर परेशान रहेंगे और जो लोग संतान वाले हैं, वो संतान को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक स्थिति वाले निराशा फील करेंगे। थोड़ा चिंता वाला समय है, बाकी कोई खास बात नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा और अज्ञात भय सताएगा। मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान खराब स्थिति में है। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, बहुत आनंदित जीवन रहेगा। रुपये-पैसे, करियर के क्षेत्र में अत्यधिक अच्छा समय कहा जाएगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा का योग है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है, अद्भुत समय। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: करियर के क्षेत्र में चार चांद लगेगा ऐसा समय है। प्रेम थोड़ा मध्यम रहेगा, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य की स्थिति काफी बेहतर है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी होगी। व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है, संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा, करियर अच्छा चल रहा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

Related Posts