सभी आरोपी संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे…आरोपी के कब्जे से लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन, कीमती करीबन 90 लाख रुपये तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रूपये जप्त…
भिलाई 03। दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्र. सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग एवं लोहे की बीम, फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ, ट्रक क्रं. सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ, एवं एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया।
जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया, तथा दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब ‘बीम कटिंग पड़ा होना पाया गया एवं लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक कं. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन, जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।
फ्लू डस्ट को चोरी के लोहे के उपर हाईवा में रखकर छिपाने के कार्य के लिए रखा होना पाया गया। हाईवा वाहन क्रं. CG04 QT 8797, ट्रक क्रं. CG10R2004 एवं दो ढेरों में मिला लोहे का प्लेट लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रूपये का मिला इस संबंध में वाहन चालक चितानंद, गितेश वर्मा, एवं ए. के. ट्रेडर्स को संचालित करने वाले संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह से संबंधित वाहन एवं लौह अयस्क के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस. का नोटिस देकर दस्तावेज की मांग की गई।
जिस संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि उपरोक्त समान व वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं होना बताये, जिस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण , चिंतानंद साहू जितेश वर्मा , मिथेन ठाकुर एवं निर्मल सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना पुरानी भिलाई, अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 303(2),317(4),3(5), 112 बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी-
1. मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग
2. चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर
3. गीतेश वर्मा 36 वर्ष टाटा लाइन कोहका
4. निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष EWS 697 वैशाली नगर
जप्त मसरूका
1 . दो हाईवे वाहन
CG04QT 8797
CG08AW1475
2 . दो ट्रक
CG10R2004
CG07 MB2455
3 . टाटा 1109
CG07CA6977
4 . एक जेसीबी CGO8AU8496
5 . एक हाइड्रा CG07CW8063
6 . एक चैन माउंटेन
7. एक टाटा एस CG04JB9916
8. दो लोह अयस्क का ढेर जिसमें लोहे की प्लेट कटिंग ,लोहे की बीम वजन करीबन 250 टन कीमती करीबन जुमला कीमती 3 करोड़ 22 लाख रुपए















