देश-दुनियाफीचर्ड

अब ज्यादा लोग कर सकेंगे सफर, घरेलू उड़ानों की क्षमता को सरकार ने बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया

नईदिल्ली (ए)। सरकार ने घरेलू मार्गों पर विमान सेवा कंपनियों को सोमवार से 65 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आदेश में क्षमता सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 31 जुलाई 2021 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा।

मंत्रालय ने आदेश की प्रति के साथ ट्वीट कर बताया ‘घरेलू हवाई यात्रा की बढ़ती मांग के साथ घरेलू नागरिक उड्डयन क्षमता की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दी गई है।’

पिछले साल पूरे दो महीने तक देश में नियमित यात्री उड़ानों पर पूरी तरह प्रतिबंध के बाद मंत्रालय ने एक-तिहाई क्षमता के साथ घरेलू मार्गों पर यात्री उड़ानों की अनुमति दी थी। बाद में इस सीमा को बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया था। महामारी की दूसरी लहर और यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुए मंत्रालय ने गत 28 मई को क्षमता सीमा को दोबारा घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

 

Related Articles

Back to top button