BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ

दुर्ग। जिले में देशी और विदेशी शराब दुकानों के कुल 25 अहातों (नॉन-क्लस्टर्ड एकल समूह) का आबंटन किया जाना है।

इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से “पहले आओ पहले पाओ” पद्धति के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के ऑनलाईन निविदा के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन किया जाना तय किया गया है।

इच्छुक आवेदक 04 जून 2026 प्रातः 10:30 बजे तक अपने ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते हैं, वहीं इसी तिथि यानि 04 जून 2026 को ही प्रातः 11:00 बजे से प्राप्त आवेदनों और निविदाओं के खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन करने एवं शर्तों से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://excise.cg.nic.in एवं ietender.apsxs.co.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Posts