भिलाई। प्रार्थी दीपक गाडगे उम्र 37 न्यु राजेन्द्र नगर अमलीडीह रायपुर छ.ग. एवं पापा राव उम्र 63 साल पता सेक्टर 06 भिलाई द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि टोमन दास साहू निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती सुपेला द्वारा शेयर मार्केट में पैसा इन्वेंटमेंट करा कर अच्छा लाभ कमाने का प्रलोभन देकर दीपक गाडगे से अलग अलग करके कुल 23 लाख, भीष्म महिलांग से 15 लाख रूपया, पापा राव से कुल 10 लाख रूपया अन्य लोगो से लाखो रूपया का रकम लेकर ठगी किया गया है।
रिपोर्ट पर आरोपी टोमन साहू के विरूध्द दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर ऑफीस व घर से 1 नग किया कार, 1 नग लेपटॉप, 1 नग सीपीयु, 1 नग की बोर्ड, 2 नग मोनिटर, 10 नग चेक बुक, 2 नग मोबाईल, 4 नग लेन-देन की डायरी, 10 नग ट्राफी किया गया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडि. रिमांण्ड पर भेजा गया है।
1. अपराध क्रमांक 766/ 2026 धारा 318(2), 318(4), बीएनएस,
2. अपराध क्रमांक 767/ 2026 धारा 318-2,318-4 बीएनएस
जप्त सामग्री
1- किया कार
2- 1 लेपटॉप
3- 1 सीपीयु
4- 1 की बोर्ड
5- 2 मोनिटर
6- 10 चेक बुक
7- 2 मोबाईल
8- 4 लेन-देन की डायरी
9- 10 नग ट्राफी
गिरफ्तार आरोपी: टोमन दास साहू निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती सुपेला।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उनि धनेश्वर साहू, उनि चितराम ठाकुर, उनि नमिता टेकाम प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी, आर सुर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
















