BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दो दोस्त बने दुश्मन, सिर और गर्दन पर हमला कर दी हत्या

चंद घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता…त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन…हत्या को छुपाने का किया गया प्रयास…घटना को अंजाम देकर आरोपी हो गया था फरार…मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी को पकड़ा गया…आरोपी से मृतक का मोबाइल लोअर एवं चप्पल को जिसे आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में छिपा दिया गया था…

 

 

महासमुंद। दिनांक 01.06.2026 को चौकी भंवरपुर को सूचना मिला की एक व्यक्ति मोंगरे भोई पिता रविलाल भोई उम्र 30 साल ग्राम झार उड़ेला मृत अवस्था में गाँव के रवि शंकर पटेल के बाड़ी में बोर के पास पड़ा हुआ है जिसकी मृत्यु संदेहजनक है।

सूचना पर चौकी भंवरपुर में मर्ग कायम कर जांच करवाई में लिया जाकर मौके में घटना स्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम के माध्यम से करने पर मृतक मोंगरे भोई के सिर में चोट लगकर खून निकलना पाया गया तथा चादर के टुकड़े के द्वारा गले को लपेटना पाया गया एवं शरीर पर संघर्ष के निशान मौजूद थे मृतक के शव पंचनामा पश्चात शव को पीएम हेतु बसना रवाना किया गया।

पीएम कर्ता डॉक्टर के द्वारा अपने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होना लेख करने पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गवाहों से पूछताछ पर गांव के व्यक्ति वेद राम पटेल से मृतक का फोन पर अंतिम बातचीत होना तथा वेद राम पटेल द्वारा मृतक को बुलाने पर मृतक के वेद राम के घर जाना पता चलने पर पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया। जिस पर आरोपी अपने निवास से फरार होना पाया गया।

जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया और पुलिस ने इस दिशा पर काम करना शुरू किया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी वेदराम को पकड़ा गया और पूछताछ पर आरोपी वेदराम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण मृतक मोंगरे भोई को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर सिर एवं गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी से मृतक का मोबाइल लोअर एवं चप्पल को जिसे आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में छिपा दिया गया था को आरोपी की निशानदेही पर वजह सबूत में प्रकरण में जब्त किया गया तथा आरोपी का घटना समय पहना कपड़ा भी प्रकरण में जब्त किया गया।

प्रकरण के अब तक के विवेचना पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर आरोपी को आज दिनांक 03.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किए जाकर न्यायिक रिमांड पर मानी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

गिरफ्तार आरोपीगण- वेद प्रकाश पटेल पिता युधिष्ठिर पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन झालउड़ेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छग

Related Posts