BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भारतीय T20 टीम में एंट्री: सूर्य कुमार से छीनी कप्तानी, श्रेयस नए कप्तान

यदि वैभव सूर्यवंशी को 26 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उस दिन उनकी उम्र सिर्फ 15 साल, 2 महीने और 30 दिन होगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 16 साल और 205 दिन की उम्र में खेला था। ऐसे में वैभव सचिन के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच सकते हैं…

 

मुंबई (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई में सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक हुई जिसमें दोनों सीरीज के लिए टीम का एलान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बने हैं, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है।

आईपीएल में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ी छलांग लगा दी है। आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से इतिहास रचने वाले इस युवा बल्लेबाज को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम में चयन के साथ ही वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ भविष्य के सितारे नहीं, बल्कि वर्तमान में भी भारतीय क्रिकेट की सबसे रोमांचक प्रतिभाओं में से एक हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, निडर अंदाज और बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता के दम पर ‘बॉस बेबी’ के नाम से मशहूर वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ पारियों से सुर्खियां बटोरने वाले इस किशोर बल्लेबाज से अब भारतीय टीम को भी बड़ी उम्मीदें होंगी, क्योंकि उनका सफर घरेलू क्रिकेट से निकलकर विश्व क्रिकेट के मंच तक पहुंच चुका है।

बीसीसीआई ने वैभव को (पुरुष) टीम इंडिया में चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी होने पर बधाई भी दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। आने वाले समय में भारत अपना पहला टी20 मैच आयरलैंड के खिलाफ 26 जून 2026 को खेलेगा। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। ऐसे में उस दिन उनकी उम्र होगी 15 साल, 2 महीने और 30 दिन। अगर वैभव सूर्यवंशी को उस मैच में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 16 साल और 205 दिन की उम्र में खेला था।

सचिन बनाम वैभव: उम्र का अंतर

खिलाड़ी डेब्यू के वक्त उम्र
सचिन तेंदुलकर 16 साल 205 दिन (थी)
वैभव सूर्यवंशी* 15 साल 2 महीने 30 दिन (होगी)
सूर्यवंशी के वैभव की शुरुआत आईपीएल 2025 से हुई थी, जब कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव को मौका दिया था। हालांकि, 2026 में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से आईपीएल में जान डाल दी। आईपीएल 2026 ने भारतीय क्रिकेट को एक नया हीरा दिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी धांसू बल्लेबाजी से ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं, जो शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है।

सूर्यकुमार की टीम से छुट्टी

  • भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हो गई है।
  • सूर्यकुमार से ना सिर्फ कप्तानी छिनी बल्कि वह टीम में भी अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।
  • टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यही उनका टूर्नामेंट का एकमात्र अर्धशतक रहा।
  • उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैचों में 242 रन बनाए और उनका औसत 30.25 रहा।

श्रेयस अय्यर को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं, तिलक वर्मा टीम के नए उपकप्तान बने हैं। तिलक पिछले कुछ समय से टी20 टीम का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं और अब वह श्रेयस के साथ लीडरशीप भूमिका में भी नजर आएंगे। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को टीम में चुना गया है। अक्षर पटेल टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा पर रहेगा।

Related Posts