BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निर्माणाधीन स्कूल में अवैध रूप से हीरोइन रखकर बिक्री करते आरोपी महिला गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का सामान बरामद

भिलाई। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 08.06.2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल, हाउसिंग बोर्ड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके पर संदिग्ध महिला को चिन्हित कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,97,300 रुपये है।

प्रकरण में आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 21(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी का विवरण: राजविन्दर कौर, उम्र 25 वर्ष

जप्त सामग्री:

1. हेरोइन (चिट्टा) 49.8 ग्राम, अनुमानित कीमत 9,96,000 रुपये।
2. एक कीपैड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 300 रुपये।

3. मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त नगदी राशि 1,000 रुपये।

Related Posts