रायपुर। चौकी सिलयारी क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिनांक 18.04.2026 को दर्ज प्रकरण में पुलिस ने नए सिरे से विवेचना करते हुए दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले की गंभीरता से जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिनसे पता चला कि पीड़िता के दादा ने स्वयं अपनी नातिन से संबंधित दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास किया था।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से दुष्कर्म की घटना को छिपाने के एवज में 01 लाख 30 हजार रूपये नगद प्राप्त किए थे। इस लेन-देन का वीडियो भी बनाया गया था। साथ ही, उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी।
जांच में यह भी पाया गया कि पीड़िता के दादा ने अपने पूर्व कथनों में अपनी नातिन के साथ किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया था। बाद में, लोगों से यह सुनने के बाद कि दुष्कर्म के मामले में शासन से 04 लाख रूपये की सहायता राशि मिल सकती है, उन्होंने पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
इस प्रकार गंभीर अपराध के मामले को धन लेकर दबाने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के दादा, सीताराम मेडिकल स्टोर के संचालक चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी दादा से 01 लाख नगद जप्त किया गया है।
ज्ञात हो कि रुपए के लें लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था साथ ही पीड़िता के दादा का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें आरोपी पक्ष को धमकाते सुनाई दे रहे है। उक्त मामले का खबर सारनाथ एक्सप्रेस ने प्रमुखता से चलाया था और संभावना भी जताया था कि पीड़िता के दादा जो रुपए लेकर बयान बदलवाया है उस पर ही कानूनी कार्यवाही हो सकती है, आखिरकार पुलिस ने दादा और दो बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है।

















