BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

12 वर्षों तक प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म, 6 बार गर्भपात करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान प्रार्थिया 6 बार प्रेग्नेट हुई जिसे दशमन के द्वारा टेबलेट खिलाकर बच्चा गिरा दिया। गांव के पटेल सरपंच व प्रमुख लोगों के द्वारा गांव में मीटिंग कर मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। पर मामला सुलझ नहीं पाने से। दुबारा दिन शनिवार दिनांक 06/06/2026 को दशमन नेताम के द्वारा पीड़िता से उनके स्वंय के घर में सामान लेने गई थी उसी समय दशमन नेताम के द्वारा जबरन इसके साथ शारीरिक संम्बध बनाया है…

 

 

कोंडागांव। थाना बयानार में दिनांक 10/06/2026 के 15/40 बजे प्रार्थिया थाना बयानार आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके गांव का दशमन नेताम ग्राम चेरंग स्कुलपारा का रहने वाला है। वे दोंनों के बीच पिछले 12 वर्ष से प्रेम संम्बध है। दशमन नेताम के द्वारा तुम्हे शादी करूंगा बोलकर बहला फुसलाकर झांसा देकर इसके साथ शादी के बहाने लगातार शारीरिक संम्बध बना रहा था।

इसी दौरान प्रार्थिया 6 बार प्रेग्नेट हुई जिसे दशमन के द्वारा टेबलेट खिलाकर बच्चा गिरा दिया। गांव के पटेल सरपंच व प्रमुख लोगों के द्वारा गांव में मीटिंग कर मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। पर मामला सुलझ नहीं पाने से। दुबारा दिन शनिवार दिनांक 06/06/2026 को दशमन नेताम के द्वारा पीड़िता से उनके स्वंय के घर में सामान लेने गई थी उसी समय दशमन नेताम के द्वारा जबरन इसके साथ शारीरिक संम्बध बनाया है।

अब दशमन नेताम पीड़िता के साथ शादी करने के लिये मना कर रहा है, पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना बयानार में अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना के संम्बध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी का लगातार पता साजी किया जा रहा था।

मुखबीर से पता चला की आरोपी दशमन नेताम गांव में ही घुम रहा है। पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है कि सूचना पर उनके निवास स्थान पर जाकर घेराबंदी कर लिया गया आरोपी घर पर ही मिला।

आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। बाद आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध करना कबुल किया। आरोपी के खिलाफ अपराध सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 11/06/2026 के 14/30 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से रिमाण्ड फार्म तैयार कर मान. सीजेएम न्यायालय कोण्डागांव में रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम की विवेचना में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक की नेतृत्व अनुभव से आरोपी को महज 10 घण्टे में ही गिरफ्तार किया गया।

Related Posts