दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने यातायात अधिकारियों की ली मिटिंग

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आज दिनांक 07.07.2021 को यातायात कार्यालय गुरूद्वारा चौक नेहरू नगर में जिले के यातायात शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के समस्त अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने यातायात के अधिकारियों को रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ, बिना नंबर गाडी चलाने, स्पीड ड्रायविंग करने वाले, मोडिफाईड सायलेंसर, नशे के हालत में गाडी चलाने तथा नो पार्किंग पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये। साथ ही सड़क दुर्घटना रोकने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी आवश्यक उपाय करते हुए रम्बल्ड स्ट्रीप, रोड मार्किंग, साईन बोर्ड जैसे जनहित कार्यों को संबंधित से समन्यव स्थापित कर पूर्ण करने के लिए कहा।

सड़क दुर्घटना के प्रकरणों अनिवार्य रूप से आरोपी चालक का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को प्रकरण प्रस्तुत करते हुए दुर्ग जिले के यातायात व्यवस्था को सुविकसित करने के लिए पृथक से कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देश दिये। बैठक में कविलाश टंडन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्री गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), निरीक्षक अवधराम साहु, निरीक्षक भारती मरकाम, निरीक्षक संग्राम सिंह, निरीक्षक डी.पी.पात्रे, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सुबेदार अनिस सारथी एवं यातायात के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button