BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 जून: कन्या राशि वालों व्यापार बहुत अच्छा है और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा, निवेश जरूर करें लाभ होगा

आज 15 जून 2026, दिन सोमवार ज्येष्ठ अधिक मास पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज पुरुषोत्तम मास का 30वाँ दिन, ज्येष्ठ अधिक मास समाप्त, मिथुन संक्रान्ति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, इष्टि, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- स्वास्थ्य अच्छी तरीके से, अच्छे दशा में बना रहेगा। पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे एक-दो दिन रहेगी। निवेश थोड़ा रुक जाइए। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होते जा रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे हैं। निवेश के लिए आपके लिए थोड़ा सा रुकना होगा, उचित समय नहीं है, धन हानि के संकेत दिख रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य अच्छी तरीके से रहेगा, कोई रोग-व्याधि नहीं दिख रही है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश के लिए यह उचित समय है, आप निवेश कर सकते हैं। एक तरीके से अच्छी स्थिति है, बस थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। एक खुशहाल जीवन में चल रहे हैं आप, परिपक्वता आ रही है आपके संबंधों में। निवेश के लिए मध्यम समय है थोड़ा रुक जाइए, व्यापारिक दृष्टिकोण से चलते रहेंगे अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार जारी रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, निवेश के लिए उपयुक्त समय है सोच-समझ करके जरूर निवेश करिए। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा। निवेश जरूर करें लाभ होगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि के स्वास्थ्य में सुधार और सरकारी तंत्र से जो परेशानी चल रही थी उसमें भी सुधार होने लगा। पिता का साथ होगा, प्रेम-संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है निवेश जारी रखिए और करते रहिए। आज के दिन जरूर करें, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए थोड़ी सी परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, निवेश थोड़ा सोच-समझकर करिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे चल रहा है लेकिन आज के दिन अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, संतान बहुत अच्छा है। और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश आप कर सकते हैं। अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सा कुप्रभाव दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति सुधार के तरफ, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। जो थोड़ा बहुत पर्सनल लाइफ में मध्यम समय था वो सुधार हो चुका है। जो प्रेम में चल रहे थे अब लाइफटाइम के लिए सोच रहे हैं और नए प्रेम में जाने के लिए तैयार हैं, आप जा सकते हैं। निवेश आप कर सकते हैं, उचित समय है। थोड़ी किसी एक्सपर्ट की जरूर सलाह ले लीजिएगा। काली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भावनात्मक संबंधों में थोड़ा सा बच के पार करिएगा। तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। प्रेम में थोड़ा सा झगड़ा विवाद हो सकता है। संतान की स्थिति भी मध्यम है। नए प्रेम को अभी रोक दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। निवेश कर सकते हैं, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी लेकिन घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, सीने में विकार संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। निवेश जरूर करें, भूमि में निवेश करना और अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Posts