BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने स्वयं पेड़ के चारों तरफ से कांक्रीट हटाकर आम जनता से “प्रोजेक्ट पुनर्जीवन” अभियान में शामिल होने आग्रह किया

रायपुर। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टर परिसर में स्थित पेड़ों के चारों ओर स्वयं कांक्रीट हटाकर सिंचाई के लिए गड्ढे करवाए।

इससे पेड़ों को पानी की आपूर्ति अच्छे से होगी और उनका बढ़ाव भी निरंतर होगा।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन चलाया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में करीब 50 पेड़ों के कांक्रीट हटवाए जा चुके हैं।

निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में अन्य जोनों में भी यह कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे, जोन कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

Related Posts