BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

2 करोड़ रुपए से अधिक का 2234 किलोग्राम गांजा एवं 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप नष्ट

पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया…कुल 61 प्रकरणों के जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण…2234.648 किलोग्राम गांजा एवं 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप नष्ट की गई…जप्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹2.03 करोड़…गांजा का नष्टीकरण एनएमडीसी फर्नेस में तथा नशीली सिरप का निर्धारित प्रक्रिया अनुसार नष्टीकरण किया गया…

 

जगदलपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मादक एवं मनःप्रभावी पदार्थों के नष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला बस्तर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 61 प्रकरणों में जप्त 2234 किलोग्राम 648 ग्राम गांजा तथा 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप का विधिवत नष्टीकरण किया गया। जप्त मादक पदार्थों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य ₹2,02,97,560 (दो करोड़ दो लाख सत्तानवे हजार पांच सौ साठ रुपये) है।

नष्टीकरण की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे एवं उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा की उपस्थिति में संपन्न की गई। जप्त गांजा को एनएमडीसी (NMDC) के फर्नेस भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिकारी अमन सिंह, पर्यावरण विभाग से घनश्याम सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं नायब तहसीलदार लखिराम पांडे, थाना प्रभारी नगरनार संतोष सिंह तथा प्रभारी नारकोटिक्स सेल श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नशीली सिरप को बोतलों से निकालकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गड्ढा खोदकर उसमें डालकर नष्ट किया गया। वहीं, खाली प्लास्टिक बोतलों को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) हेतु प्लास्टिक फैक्ट्री को भेजा गया।

जिला पुलिस बस्तर द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related Posts