BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने आयुक्त के साथ खालसा पब्लिक स्कूल का किया निरीक्षण

दुर्ग। आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन मालवीय नगर चौक स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘योग संगम’ एवं ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है। कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी, जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी,प्रफुल्ल गुप्ता,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, मोहित मरकाम,अपर्णा मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।

सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन की सफलता एवं सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। बारिश को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, प्रतिभागियों के लिए नाश्ता व पेयजल की रहेगी सुविधा

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, टेंट, दरी, गद्दे, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए मैदान के साथ-साथ भवन के भीतर भी पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी परिस्थिति में कार्यक्रम प्रभावित न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक स्वल्पाहार (नाश्ता) तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर योग दिवस के इस गरिमामय आयोजन को सफल, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराएं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खालसा स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं बेहतर हों। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हॉल के अंदर एवं बाहर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

साथ ही बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा सहायता एवं यातायात प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा, ताकि योग दिवस का आयोजन सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारी/कर्मचारीयो को सुबह 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुचने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Related Posts