आज 20 जून 2026, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि दोपहर 3 बजकर 46 मिनट रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही मघा, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ वज्र, सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो सिंह राशि में संचार करेंगे। जहां पर केतु के साथ युति की हुई है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि- मेष राशि के लग्न में मंगल है, जो बचाव के लिए काफी अच्छी स्थिति में है। स्वगृही मंगल शानदार समय है, लेकिन मन के भाव में, मानसिक भाव में चंद्रमा और केतु, जो मानसिक खराबी को दर्शाता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। नए प्रेम के लिए अनुचित समय रहेगा, उचित समय नहीं रहेगा। पुराने प्रेम में भी तू-तू मैं-मैं के संकेत होगा। बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। निवेश के लिए यह एक शुभकारी समय कहा जाएगा क्योंकि आपके धन भाव का स्वामी अपने से तृतीय भाव में गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं, तो आप आराम से धन की स्थिति में आगे बढ़िए। अच्छी स्थिति है, निवेश कर सकते हैं। लेकिन थोड़ा अपनी सलाह के अलावा भी किसी और की सलाह ले लीजिएगा, तो यह आपके लिए अच्छा होगा। व्यवसायिक स्थिति आपकी अच्छी है और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि की शारीरिक स्थिति अच्छी है, बचाव पक्ष अच्छा है, लेकिन सीने में थोड़ी तकलीफ संभव है। घर में कुछ कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। प्रेम में आप आगे बढ़ रहे हैं, एक बहुत ज़्यादा मैच्योरिटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नए प्रेम के लिए भी आप तैयार हैं, बिल्कुल आगे बढ़िए। निवेश की स्थिति भी आपकी अच्छी चल रही है, किसी भी तरीके की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। लेकिन अभी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी या उसमें निवेश करने के लिए उचित समय नहीं है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। आपके लग्न में सूर्य और बुध बैठे हैं। बुध की स्थिति स्वगृही होने के नाते बिल्कुल ठीक है, लेकिन तृतीय भाव का चंद्रमा और केतु नाक, कान, गला की परेशानी दे सकता है। तो स्वास्थ्य थोड़ा सा इस मामले में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अभी नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए। अब बात करते हैं प्रेम की। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम अब परिपक्वता के तरफ़ जा रहा है, शादी-ब्याह के तरफ़ जा रहा है, जीवन में आगे बढ़ने की स्थिति में चल रहा है और नए प्रेम की भी स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय है और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी चल रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य की पोजीशन थोड़ी मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। और धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश अभी नहीं करना है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। आप आगे बढ़ रहे हैं और नए-नए फैसले प्रेम के बारे में, व्यापार के बारे में ले रहे हैं, ये अत्यंत शुभकारी है। बस निवेश अभी मत करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य के मामले में भी बताया, बाकी स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं और शुभता ये बढ़ रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक परेशानी के साथ-साथ शारीरिक परेशानी में उदर रोग से परेशान होंगे। जीवनसाथी के साथ को लेकर के भी मन परेशान रहेगा, उनके स्वास्थ्य को भी लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम दिख रही है। फिर भी आप निवेश कर सकते हैं और निवेश की स्थिति आपकी अच्छी दिखाई पड़ रही है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। मानसिक और शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। लेकिन क्योंकि बचाव पक्ष आपका दशम भाव में बुध बैठा है, तो कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है। निवेश अभी नहीं करना चाहिए क्योंकि द्वादश भाव का चंद्रमा-केतु का भाव बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, प्रेम में आप आगे बढ़ सकते हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। और एक तरीके से प्रेम में आप आगे बढ़ भी चुके हैं, अब जीवन के बारे में सोच रहे हैं। नए प्रेम की भी स्थिति अच्छी है। सारी स्थिति आपकी अच्छी चल रही है, बस एक दिन एक-दो दिन थोड़ा मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- रुक-रुक करके आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मन भी परेशान रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अभी मध्यम चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। आय आता-जाता रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, अभी हो सके तो मत करिए। और कुछ संदिग्ध या असमंजस वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है मीडिया के माध्यम से, समाचार के माध्यम से। तो थोड़ा सा मानसिक और आर्थिक परेशानी वाला समय है। जीवनसाथी के साथ स्थिति अच्छी है ड्राइनेस के साथ। प्रेम के लिए ये मध्यम समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से अभी पंगेबाजी मत करिएगा, नए व्यवसाय की शुरुआत मत करिए, कोर्ट-कचहरी से बचिए। बाकी प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है, प्रेम में आप पढ़ रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- धनु राशि को थोड़ा मान-सम्मान पे ठेस पहुंच सकती है, इस बात का ध्यान रखिए। यात्रा अभी ना करिए। यात्रा में चोट-चपेट या परेशानी हो सकती है, कष्टप्रद हो सकता है। अति धार्मिक मत बनिए, वो भी नुकसानदेह होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय होगा और प्रेम के लिए भी उपयुक्त समय होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- इस समय पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी है, प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी है, प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन ओवरऑल आपकी स्थिति बहुत अच्छी है, थोड़ा बच के पार करना है स्वास्थ्य के मामले में। निवेश आप कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं है। नए प्रेम में जा सकते हैं, प्रेम विवाह के तरफ ले जा सकते हैं, बहुत अच्छी स्थिति आपकी चल रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। अगर आप महिला हैं तो थोड़ा सा ज्यादा ही आप गाइनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम को लेकर के ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। जो लोग प्रेम में पड़ चुके हैं, वो थोड़ा सा एक-दो दिन थोड़ा ध्यान रखें। हो सके तो थोड़ा सा इस समय, थोड़ी एक दूरी—जो बड़ी दूरी नहीं हो सकती है, लेकिन थोड़ा कोलाहल हो सकता है इसलिए थोड़ी दूरी बना के रखिए। बाकी निवेश कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं है और निवेश में आप लोहे इत्यादि में निवेश करना आपके लिए सही होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- मीन राशि की स्थिति शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी आपको परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना और मेटल में निवेश करना आपके लिए अच्छा होगा।


















