BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 24 जून: मिथुन राशि वालों भावुक होकर कोई निर्णय मत लें वरना नुकसान में पड़ सकते हैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ सकती है

आज 24 जून 2026, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज चित्रा, स्वाती नक्षत्र के साथ परिघ और शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो तुला राशि में संचार करेंगे। राहुकाल 12:15 पी एम से 01:52 पी एम तक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि

स्वास्थ्य की स्थिति यथावत बनी हुई है। जीवन में आनंद पनप रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका की एक सुखद मुलाकात संभव है। आय की स्थिति आपकी बढ़ रही है। निवेश की स्थिति अच्छी है। कुल मिलाकर के एक सुखद समय का निर्माण कर रहा है। व्यवसाय आपका निरंतर फ्लोरिश कर रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि

छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी स्वास्थ्य में। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार की स्थिति भी आपकी बहुत अच्छी है। और निवेश थोड़ा सा सोच-समझकर करना आपके लिए उचित होगा। सरकारी तंत्र से जुड़े रहे हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद, बड़ों का आशीर्वाद, राजनीतिज्ञों का आशीर्वाद आपको मिल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले भावुक होकर कोई निर्णय मत लें वरना नुकसान में पड़ सकते हैं। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। आप थोड़ा सा नए प्रेम में जजमेंटल होंगे, इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य बहुत अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही हैं और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय यह चल रहा है।

कर्क राशि

भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। आप जमीन जायदाद में निवेश करेंगे, यह आपके लिए उचित होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है, व्यापार भी आपका बहुत अच्छा है। गृह कलह के थोड़े छोटे-मोटे संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। और प्रेम और जीवन में आगे बढ़ रहा है और आपके करियर में भी शामिल हो रहा है या आपके करियर से कोई मित्रता आपके प्रेम में बदल रहा है, अगर नए प्रेम में हैं तो, या नए प्रेम में जाना चाहते हैं तो। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

पराक्रमी बने रहेंगे, व्यवसायिक सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य निरंतर अच्छे की तरफ चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। थोड़ा सा दूरी के साथ प्रेम आपका बहुत पवित्रता के साथ चल रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

निवेश अभी रुक जाइएगा। बाकी जुबान पे भी काबू रखना पड़ेगा और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं, नुकसान हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

सितारों की तरह चमक रहे हैं। बहुत अच्छी ऊर्जा आप में बनी हुई है। जिस चीज़ की जरूरत है, उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। थोड़ा खटपट रहेगा, लेकिन अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए यह बड़ा ही उपयुक्त समय है। धन भाव का स्वामी आपका अष्टम भाव में बैठकर के, पूर्ण दृष्टि से धन भाव को देख रहा है जो और मामले में गड़बड़ होगा, स्वास्थ्य के मामले में गड़बड़ होगा, लेकिन धन के मामले में अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है, व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। कुल मिलाकर के थोड़ा सा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। यात्रा का योग होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चली आ रही परेशानी दूर हो रही है। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। अभी नए व्यापार में थोड़ा सा सोच-विचार करके आगे बढ़िएगा। निवेश आप कर सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य सही नहीं दिख रहा है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान भी मध्यम है। पुराने प्रेम को बचा के रखिए, नए प्रेम में अभी ना जाएं। व्यापार अच्छा है। निवेश आप सोच-समझ के कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Related Posts